संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर।*स्थानीय विकासखंड अंतर्गत बीपैक्स परमंदापुर मे कुल पचास पौधे रोपे तथा सदस्य कृषको को वितरित किए गये।
इस अवसर पर एडीओ आराजीलाईन अवधेश सिंह ने कहा कि पेड़ो के बगैर जीवन की कल्पना ही कठिन है।
सचिव ऋषिकुमार सिह ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्रो के समान है।
बीपैक्स के अध्यक्ष डाक्टर वीरेंद्र कुमार वर्मा ने समिति के सदस्यो को पौधे वितरित किये और उनकी सेवा व सुश्रुषा की शपथ भी दिलवाई।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने रोपित पौधो की जिओटैगिंग के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव ऋषिकुमार सिह,मदन लाल ,अनिकेत तथा भारी संख्या मे समिति के कृषक सदस्य उपस्थित रहे