चौथ माता जगदंबा का वृत रख सुहागिनों ने मनाया करवा
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता जावेद खान
जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को करवा चौथ की पूजा और चंद्रमा के दर्शन के साथ व्रत का पारण किया गया। यह पर्व प्रेम, समर्पण और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और इस मौके पर महिलाएं पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं मुंगरा बादशाहपुर में भी इस पावन पर्व पर करवा चौथ की पूजा का आयोजन श्रद्धापूर्वक हुआ, जिसमें स्थानीय महिलाएं व्रत रखकर करवा चौथ की उपासना में जुटी रहीं। चंद्रमा के उदय के शुभ मुहूर्त के अनुसार व्रत खोला गया। इस अवसर पर वैवाहिक जीवन की खुशहाली और परिवार के सौभाग्य की कामना के साथ माहौल भक्तिमय था। इस बार करवा चौथ पूजा और व्रत की महत्ता और भी बढ़ गई थी। व्रती महिलाओं में स्मिता गुप्ता,ममता जायसवाल,रचना यादव, खुशबू मोदनवाल,रक्षा मोदनवाल,पूजा जायसवाल, प्रिया ऊमरवैश्य व सुमन जायसवाल सहित नगर और क्षेत्र में करवा चौथ को परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ प्रसन्नता और श्रद्धा भाव से मनाया गया। माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर महिलाओं ने दिनभर व्रत किया और रात को चंद्र दर्शन के बाद जल से व्रत खोला।