संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- दीपावली के पहले वाराणसी पुलिस ने खोजवां में घर से चार कुन्तल पटाखा पकड़कर एक सराहनीय कार्य किया है। मुखबिर की सूचना पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम ने खोजवां इलाके से घर के अंदर करीब 4 कुंतल से अधिक पटाखे बरामद किए हैं। यह सभी पटाखे एक मकान में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से जमा किए गए थे। जो दीपावली से पूर्व दुकानों पर सप्लाई किए जाने वाले थे।एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार को सूचना मिली कि खोजवां में किसी व्यापारी के घर में काफी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि खोजवां क्षेत्र के एक व्यापारी के घर में भारी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान में तलाशी ली तो घर के अंदर काफी मात्रा में पटाखे रखे गए थे जो दीपावली से पूर्व व्यापारियों को आपूर्ति करने वाले थे।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कम मच गया। पुलिस ने मौके पर से जप्त किए गए पटाखे को कब्जे में लेकर आगे की विधि कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी गौरव कुमार के मुताबिक कपड़े की दुकान की आड़ में पटाखों का भंडारण किया गया था। बरामद पटाखों का वजन 4 कुंतल से भी अधिक का बताया गया और यह बिना किसी लाइसेंस या अनुमति के घर में रखा गया था। यह भी आशंका जतायी जा रही है कि इन पटाखों की सप्लाई स्थानीय बाजारों में दीपावली में पहले ही की जानी थी।