संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (AISMA ) वाराणसी मण्डल द्वारा बनारस स्टेशन पर पावर डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में जोनल अध्यक्ष मोहम्मद जमील ने बताया कि संगठन समस्त कर्मचारियों के हित में कार्य कर रही है । एस्मा संगठन विगत कई वर्षों से कर्मचारियों के हित में कार्य कर रही है । इस दौरान उन्होंने DRM को ज्ञापन सौंपा और निम्नलिखित 9 विन्दुओं पर मांग किया ...
वर्षों से चल रहे अमानवीय 12 घंटे ड्यूटी रोस्टर वाले स्टेशनों की जॉब एनालिसिस करा कर इन्हें 8 घंटे ड्यूटी रोस्टर में परिवर्तित किया जाय। (कुछ प्रखंड जैसे - फेफना - इन्दारा एवं डोभी,मुफ्तीगंज में डबल लाइन होने के उपरांत अभी भी 12 घंटे ड्यूटी रोस्टर जारी है)-वर्तमान EI (Essentially Intermittent ) रोस्टर वाले स्टेशनो पर जहाँ आवास की व्यवस्था नहीं है,उन प्रखंड के यातायात निरीक्षकों को निर्देशित कर नियमानुसार दो दिन का विश्राम दिलाया जाय,RG एवं LR स्टेशन मास्टर्स के लिए स्टेशनों पर रेस्ट रूम की व्यवस्था किया जाए,रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार स्टेशन मास्टर कार्यालय में A. C. लगवाया जाए,डबल लाइन सेक्शन में 2 स्टेशन मास्टरो की नियुक्ति प्रत्येक शिफ्ट में किया जाए, सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन हेतु दक्षिण रेलवे की तरह स्टेशन मास्टर को वाणिज्यिक कार्यों से दूर रखा जाए, L-8/L-9 स्टेशन मास्टर्स जो भी नाइट ड्यूटी कर रहे हैं उन्हें नाइट ड्यूटी भत्ता दिया जाए,सभी स्टेशनों पर मूलभूत आवश्यकताओं तथा संसाधन हेतु शौचालय,RO वाटर कूलर,रिवाल्विंग चेयर सहित अन्य आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराया जाए,स्थानांतरण को पारदर्शी बनाने हेतु मंडल पर कार्यरूप में प्रायरिटी पंजिका रखी जाए तथा इसे HRMS पर अपलोड किया जाए। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन का अनुरोध है कि आप उपरोक्त मांगों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए शीघ्र समाधान किया जाए।इस दौरान जोनल अध्यक्ष मोहम्मद जमील,जोनल सचिव अजय नारायण पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष केदार पाण्डेय जोनल सचिव सर्वेश मौर्य वित्त सचिव राजीव सिंह समेत अन्य लोग रहे ।