संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।प्रशिक्षु महिला एसआई अनुजा गोस्वामी व महिला कांस्टेबल दीप्ति त्रिपाठी ने छात्राओं को लोकतंत्र के महावपर्व लोकसभा चुनाव के दौरान शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर सभी को शपथ दिलाई।महिला एसआई अनुजा गोस्वामी ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही नियमो का पालन करने की अपील की। इसके साथ ही सोशल मीडिया, टेलीग्राम, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक को सावधानी से उपयोग करने और सोशल मीडिया पर अपनी गोपनीयता बनाये रखने एवं लुभावने ऑफर को नजर अंदाज करने भी की समझाइश दी।छात्रों को कानून की जानकारी देने के साथ ही पुलिस कार्रवाई के बारे में भी बताया गया। महिला सुरक्षा संबंधी कानून की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सायबर हेल्पलाईन, चाईल्ड हेल्पलाईन, महिला हेल्पलाईन, प्रदेश में महिलाओं पर घटित अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, योगेश सिंह, अपर्णा विश्वकर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', गौरव उपाध्याय, डॉ. अंजना सिंह, मुकेश यादव, अमृता सिंह, स्वेता, फौजिया बानो, अनिता सिंह, रामजी यादव, राजेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।