UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*किसानों का सम्मान उनकी आर्थिक आजादी में पीएम किसान सम्मान निधि द्वारा की जाएगी।*

Updated on: 04 July, 2026

सुंदरता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

*हरहुआ।**बुधवार को स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की सोलहवीं किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खण्ड विकास अधिकारी प्रतिभा चौरसिया ने कहा की गरीब तबके के किसानों की आर्थिक सहायता के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा लगातार किसान सम्मान निधि की धनराशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है। सुश्री चौरसिया ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, जो खुद भूखे रहकर भी हम सबका पेट भरते हैं।

 एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने बताया की विकास खण्ड बड़ागांव के लगभग तीस हज़ार किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। जिन किसानों का पैसा नहीं आ रहा है वह बैंक में जाकर अपना केवाईसी और एनपीसीआई करा लेंगे तो पैसा आने लगेगा। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा की जनसंख्या बढ़ने और परिवारों के विघटन के कारण कृषि जोत दिन ब दिन कम होती जा रही है अतः कम जोत में अधिक उपज हो इसके लिए किसान आधुनिक तरीके से खेती करें।

        इस अवसर पर एडीओ सहकारिता रजनीश पांडे, एडीओ एसटी राजेश श्रीवास्तव, एपीओ दिलीप दुबे, तकनीकी सहायक दीप्ति सिंह,कृषि रक्षा प्रभारी वीरेंद्र गौतम, बीज गोदाम प्रभारी रोशन कुमार, एटीएम हृदयनारायण और भारी संख्या में किसान मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News