संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वांछित फरार/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु०नं० 1101/19 स्टेट बनाम् अमित कुमार वगैरह धारा 323/504/506/427 भा.द.वि. थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी लक्ष्मण प्रसाद उर्फ बबलू पुत्र स्व० पंचम राम निवासी ग्राम धरसौना थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दिनांक 04.02.2024 को समय 19.30 बजे दबिश देकर वारंटी के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चन्दन कुमार,हे0का0 अवधराज यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।