UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जीआरपी कैंट में तीन अभियुक्त को मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे,प्रकाश डी,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा,पुलिस उपाधीक्षक,रेलवे वाराणसी कुवर प्रभात सिंह के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी/झपटमारी की घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 राजबहादुर मय हमराह HC धर्मेन्द्र कुमार,HC रामपाल

HC रामसिंह थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी व उ0नि0 सुखबीर सिंह,ASI राकेश सिंह CIB,BSB व C सतीश यादव CIB-BSB तथा HC धर्मेन्द्र कुमार RPF BSB के रवानाशुदा थाना सर्कुलेटिंग एरिया मे मामूर होकरप्लेटफार्म नं0 9 के सामने रोलिंग हट के आगे लाईन नं0-14 बगल सीमेन्ट पोल रेलवे स्टेशन कैण्ट वाराणसी,जीआरपी थाना कैण्ट वाराणसी से तीन अभियुक को पिट्टू बैग से 16.7 किग्रा) नाजायज गांजा के साथ समय-16.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गये अभियुक्तों में से पहले विरन कुमार S/O जितेन्द्र बिन्द RO डुमरिया थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार,चन्द्रभान कुमार S/O लाला बिन्द R/O दोभरी थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार,ऋषि कुमार S/O महेन्द्र बिन्द R/O दोभरी थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार बताये। तीनो अभियुक्तों की जामा तलासी ली गयी तो उपरोक्त अभियुक्तों में

विरन कुमार के पास से बैग से भूरे रंग के टेप से लपेटे गये बन्डल में 8.40 किग्रा नाजायज गांजा,तथा चन्द्रभान कुमार के बैग से बरामद भूरे रंग के टेप से लपेटे गये बन्डल में 4.35 किग्रा) गांजा तथा

तीसरे ऋषि कुमार के कब्जे से बरामद बैग से बरामद भूरे रंग के टेप से लपेटे गये बन्डल मे 3.95 ग्रा नाजायज गांजा बरामद हुआ। कुल बरामदगी तीनो अभियुक्तों से 16.7 किग्रा) जिसकी कुल कीमत,250000 (ढाई लाख ) रु0 है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News