संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी।एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी के कुशल नेतृत्व में आदमपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । बता दे की 2 माह पूर्व दो नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा लें जाने के संदर्भ में दोनों नाबालिक लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए उक्त मामले में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी आदमपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर,उपनिरीक्षक चंदन कुमार, उप निरीक्षक राजकुमार, उप निरीक्षक नेहा नायक, कांस्टेबल अंकित गौतम आदि शामिल रहे!एडीसीपी ममता रानी ने बताया की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त द्वारा 25000/.नगद पुरस्कार देने की घोषणा किया गया है ।