UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बनारस के सभी डाकघरों में एपीटी 2.0 सफ़लता पूर्वक हुआ सम्पन्न 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-- बनारस और आसपास के जिलों के सभी डाकघर में रविवार शाम को एडवांस पोस्ट टेक्नोलॉजी एपीटी सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस संबंध में पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के सभी 1729 डाकघर में इस नई व्यवस्था की शुभारंभ कर दी गई है। एपीटी 2.0 के अंतर्गत अब उपभोक्ता क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई आधारित डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। नई व्यवस्था में स्पीड पोस्ट, पार्सल, अंतरराष्ट्रीय मेल और पार्सल जैसी सुविधा के लिए सीधे भुगतान डिजिटल माध्यम से कर सकेंगे। वस्तुत: इण्डिया पोस्ट का यह कदम डिजिटल हैव और हैव नॉट के बीच की खाई को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जो डाक सेवाओं को स्मार्ट तथा बेहतर बनाने के लिए उपयोगी होगा। नई व्यवस्था में बुकिंग से डिलीवरी तक रियल टाइम ट्रैकिंग एसएमएस अलर्ट, जीपीएस युक्त पोस्टमैन होंगे। जो ओटीपी आधारित डिलीवरी, सेल्फ बुकिंग और ड्राप जैसी सुविधाओं के माध्यम खोलेंगी। कर्नल विनोद ने यह भी बताया कि भविष्य में इस प्रणाली को डिजिटल से भी जोड़ दिया जाएगा। कर्नल विनोद कुमार ने वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर के प्रांगण में एक नए सेल्फी पॉइंट का भी अनावरण किया जिसमें खूबसूरत अक्षरों में भारतीय डाक के प्रति जनता की भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश की गई है। कर्नल विनोद ने इस सफलता को लेकर अपने सभी कर्मठ स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही बताया कि डाक विभाग ने अन्य क्षेत्रों में भी बड़ी सफलता हासिल की है और राखी लिफाफे बेचने के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि 2024 में करीब 3000राखी लिफाफे की बिक्री हुई थी और इस साल सिर्फ 15 दिनों में राखी लिफाफों की बिक्री पूरे एक लाख की संख्या पार कर चुकी है। इस साल राखी लिफाफे की बिक्री 3 लाख से 5 लाख तक पहुंच सकती है। इस मौके पर सहायक निदेशक परमानंद कुमार, अतुल कुमार तथा सहायक अधीक्षक पल्लवी और डाक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण भी उपस्थित 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News