संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*रामेश्वर।* गंगा नदी में लगातार बढ़ाव के चलते वरूणा नदी में बढ़ाव शुरू हो गया। जिसको लेकर तटीय किसान चिंतित हैं।
वरूणा नदी में बढ़ाव के चलते चक्का, रामेश्वर, जगापट्टी, रसूलपुर ,भगतुपुर ,अनौरा ,कोईराजपुर ,पांडेयपुर ,भतसार ,गोसाईपुर के गाँव के तटीय इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले वर्ष किसानों की खड़ी फसल डूब गई थी। तैयार फसल को जल्दी जल्दी काटकर पशुओं को खिलाना पड़ा।
किसान रामजी तिवारी, छोटेलाल बिंद , मूरत बिंद , मधुवन यादव ,महेंद्र सिंह , महानन्द सिंह, योगेंद्र सिंह , बचाउ सिंह के अनुसार बढ़ाव की गति कमजोर है इससे आशा बंधी है कि फसल बच जाएंगे। यदि लगातार बढ़ने का रफ्तार तेज हुआ तो फसल डूब जाएंगे।