UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विदुषी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

केराकत।जौनपुर केराकत तहसील के त्रिलोचन महादेव बाजार की निवासी वह जनपद की प्रतिभावान गायिका विदुषी वर्मा को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव वडनगर में गुजरात स्टेट संगीत नाटक अकादमी, गांधीनगर द्वारा आयोजित ताना-रीरी संगीत महोत्सव 2023 में देश के जाने-माने कलाकारों के बीच गायन प्रस्तुत किया। विदुषी ने सर्वप्रथम राग केदार में विलंबित एकताल में चांदनी रात हे री माई , मध्यालय तीन ताल में खिल रही चांदनी कैसी एवं ट्रुतलय तीन ताल में मिलन को चलत नार कर श्रृंगार तत्पश्चात ठुमरी कैसे कटे दिन रैन एवं भजन सुनाकर उपस्थित हजारों सुधी श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। विदुषी के साथ हारमोनियम पर दीपेश सुथार एवं तबले पर राकेश वाणी ने सुमधुर संगत प्रदान की। कार्यक्रम के आरंभ में विदुषी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल एवं संस्कृति मंत्री मुलु भाई पटेल ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विदुषी की प्रतिभा को सराहा एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।विदित हो कि विदुषी सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News