UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाजिदपुर मे पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया स्थलीय निरीक्षण

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

*वाराणसी*।शुक्रवार 7 जुलाई को पीएम मोदी की सभा के लिए वाजिदपुर ग्राम ने अपने पलक पावड़े बिछा दिए हैं।प्रधानमंत्री की अगवानी के लिये वाजिदपुर दुल्हन की तरह सज के तैयार है।आज व्यवस्था का जायजा लेने सूबे के डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य दोपहर बाद पहुंचे।कार्यक्रम स्थल पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और विधायक पिंडरा डाक्टर अवधेश सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की।इसके पूर्व सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने की दिशा मे कार्यक्रम स्थल पर पुलिस कमिश्नर,डिप्टी कमिश्नर समेत सैकड़ो पुलिसकर्मियो का जमघट बना रहा।पुलिस के आला अफसर कार्यक्रम स्थल का दौरा करके समूची व्यवस्था को फूलप्रूफ बनाने मे दिन भर माथा खपाते रहे। पीएसी,अर्धसैनिक बल,एसटीएफ,यूपीपी पुरुष/महिला की तैनाती की ब्रीफिंग उच्चाधिकारी करने में जुटे रहे।सड़क किनारे बड़े बड़े होर्डिंग के साथ साथ कट आउट व पेयजल के लिए टैंकर,अग्नि शमन के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी व बज्र वाहन,मोबाइल शौचालय,मूत्रालय घर की व्यबस्था के साथ बास -बल्ली लगाकर सुरक्षा के दर्जनों मुख्य मार्गो पर बैरियर लगाए गए हैं। व्यवस्था इस तरह की परिंदा भी पर न मार सके और सबको राहत मिल सके।शाम 5बजे के बाद बाबतपुर से फ्लीट का रिहर्सल किया गया। सड़क के चारो तरफ पुलिस की चौकस तैनाती की गई थी जिसके चलते स्थानीय लोगो का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था।बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि सभास्थल पर पीएम की सभा मे गृहप्रवेश हेतु ब्लाक के सभी लाभार्थी दोपहर एक बजे तक बस से पहुंच जाएँगे।पेयजल व आपात स्थिति मे प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News