संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/ लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0234/2023 धारा 457,380,411,414 भादवि से संबंधित अभियुक्तगण 1. अभिषेक प्रजापति उर्फ कल्लू पुत्र राजेश प्रजापति नि0-म०न० सा 4/18 सी दौलतपुर उसरा पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी व 2. संदीप जायसवाल पुत्र स्व0 जवाहर लाल जायसवाल निवासी-सा0 4/67 C9 दौलतपुर पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी को दिनांक-26/8/23 को समय करीब 20.15 बजे दौलतपुर उसरा पाण्डेयपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये पीली व सफेद धातु के आभूषण व बर्तनों को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त अभिषेक प्रजापति उर्फ कल्लू ने पूछताछ करने पर बताया कि मैनें दो दिन पहले अपने घर के पास दौलतपुर से एक घर से रात मे छत में चढ़कर लोहे की छड़ मोड़कर नीचे कूदकर कुछ गहने व पीतल के बर्तन चोरी कर लिये थे। मै चोरी किये गये पीतल के बर्तन को कल बेच दिया था, जिसमे मुझे कुल 2300/- रूपये मिले थे जिसको मैं जुआ खेलकर हार गया। मेरे पास पैसे खत्म हो गये थे और खाने-पीने के लिये मेरे पास कुछ ही पैसे शेष बचे थे, इसलिये मैं जो सोने चांदी के गहने चोरी किया था उसे बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में अपने मुहल्ले से निकलकर यहां पार्क में रुका था कि आप पुलिस वालों को देखकर अपने पास चोरी का गहना होने के कारण पकड़े जाने के डर से भागने का प्रयास किया किन्तु आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया। तत्पश्चात पकड़े गये अभियुक्त अभिषेक उर्फ कल्लू से चोरी के बर्तन कहां बेचे है इसके सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि पहड़िया में मिश्रा पेट्रोल पम्प के पास एक कबाड़ की दुकान में दिनांक-25.08.2023 को दोपहर में बेचा हूँ अभियुक्त की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान से संदीप जायसवाल पुत्र स्व0 जवाहर लाल जायसवाल निवासी-सा0 4/67 C9 दौलतपुर पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा चोरी के बर्तन खरीदने के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि यह लड़का मेरी दुकान पर एक बोरी में कुछ पीतल व कांसे के बर्तन एवं मूर्ति का सिंहासन, पूजा की घण्टी एवं पूजा का दिया, तांबे का लोटा आदि सामान लाया था, जिसको मैंने 2300/- रूपये में इस लड़के से खरीद लिया था। तत्पश्चात अभियुक्त सन्दीप जायसवाल के कब्जे से चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 ओमनरायण शुक्ल,उ0नि0 अमित सिंह हे0का0 सुरेन्द्र कुमार मौर्य,हे0का0 चन्द्रेश कुमार,का0 मनीष तिवारी,का0 सिन्धु कुमार,का0 सूरज तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।