पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर। पुलिस महानिदेशक लखनऊ के आदेश पर रामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से व्यापक संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रामपुर बाजार में अचानक शुरू हुई इस विशेष कार्रवाई ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया मुख्य मार्गों पर पुलिस टीम ने बस, ट्रक तथा चार पहिया वाहनों की बारीकी से जांच की। आवश्यक कागज़ात न मिलने और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने लगभग 65 वाहनों का चलान एवं 10 मौके पर बड़े वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी रामाश्रय कुशवाहा कर रहे थे। उनके साथ कबीर अली, राजेंद्र धर पांडेय सोनू यादव सहित पुलिस फोर्स की भारी टीम मुस्तैद रही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की विशेष चेकिंग आगे भी जारी रहेगी तथा बिना कागज़ात या नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।