संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 281 /2023 धारा 363,376 भा.द.वि. व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र मटरू नि0 ग्राम बहादुरपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 14.10.2023 को समय करीब 06.50 बजे मोहाँव ओवर ब्रिज हाइवे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त से पूछताछ का विवरण- अभियुक्त पूछने पर बता रहा है कि पीड़िता लड़की से मेरी शादी की बात चल रही थी कि मेरा उससे फोन पर और वीडियो कॉल से बात होने लगी और धीरे-धीरे हम लोगों की नजदीकियां बढ़ गयी, उसी दौरान हम दोनों के परिवार के बीच शादी वाले रिश्ते को लेकर दूरियां बढ़ने लगी तो मैं लड़की को धरसौना बाजार मिलने बुलाया, और उसे साथ लेकर बनारस शहर में रहने लगा और उसी दौरान हम लोगों के बीच शारीरिक सम्बन्ध भी बना।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे थाना प्रभारी उ0नि0 रमेश कुमार,का0 आदित्य कुमार,का0 धर्मेन्द्र बहादुर यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।