UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*खादी महोत्सव पर निकाली गई खादी यात्रा।*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर।*

आज संस्था कृषक विकास ग्रामोंद्योग संस्थान सिरिहिरा सेवापुरी वाराणसी द्वारा 2 अक्टूबर से 31अक्टूबर तक (खादी पखवाड़ा)खादी ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से गांधी जयंती को खादी महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सर्वोदय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनसेनपुर कपसेठी वाराणसी के 200 बालक/बालिकाओं द्वारा खादी उत्पादन केंद्र खादी बगिया भीषमपुर वाराणसी का अवलोकन किया। जिसमें खादी प्रदर्शनी , खादी कताई,बुनाई ताना आदि बनाने के विधि को बड़ी उत्सुकता से देख बहुत प्रसन्न हुए। साथ ही बच्चों एवं अन्य ग्रामीणों के साथ बौली बाजार से खादी बगिया भीषमपुर तक खादी यात्रा भी निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से सुशील दुबे संत राम पाल चंद्रबली पटेल आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया | संस्था मंत्री संदीप सिंह द्वारा बच्चों को खादी के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया एवं जलपान कराकर बच्चों को श्रीमति सरस्वती देवी एवं स्कूल व्यवस्थापक को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया|संस्था के मंत्री संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुरे देश में खादी यात्रा का कार्यक्रम 31 अक्टूबर 23 तक निकाला जाएगा इसी क्रम में संस्था द्वारा सेवापुरी के आदि स्थानों पर माह भर खादी यात्रा स्कूल, कालेज में खादी प्रर्दशन आदि का अयोजन किया जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News