संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* गंगा किनारे स्थित बेटावर गांव में गंगा हरितिमा अभियान के तहत मंगल पांडेय वाटिका में मंगलवार को लंगड़ा, दशहरी, चौसा , मल्लिका, आम्रपाली जैसे पौधे तथा अमरूद, नींबू आंवला मौसमी आदि के पौधे लगाये गये।यह कार्यक्रम सृजन सामाजिक संस्था के अनिल सिंह तथा 95 बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार वृक्ष के नेतृत्व में किया गया ।
पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष तथा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने पौधरोपण कर सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। इस मौके पर सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने उपस्थित ग्राम वासियों को स्वच्छता , पौधरोपण , पर्यावरण तथा जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई ।कार्यक्रम का संयोजन पप्पू पांडेय तथा संचालन सौरभ सिंह पटेल ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रुप से
95 बटालियन के उमाकांत ओझा उप कमांडेंट एवं प्रवीण सिंह के साथ पूरी टीम ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इसके अलावा फरेंद्र पाण्डेय , हरिकेश पांडेय , अजय मिश्रा, सुभाष चंद्र मिश्रा , अलगू यादव , राजू तिवारी सहित काफी संख्या में लोग रहे ।