संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। श्री मार्कंडेय महादेव जी के प्रांगण में आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज एक सादे किंतु गरिमामय कार्यक्रम के तहत 7 वर–वधू जोड़ों को सुहाग के वस्त्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। यह। कार्यक्रम के आयोजक उमेश गिरि तथा संयोजक पंकज गिरि रति फाउंडेशन ट्रस्ट मारकंडे सेवा समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी पप्पू गिरी मुन्ना गिरी श्याम नारायण गिरी ने सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना के साथ वर एवं वधू पक्ष को आवश्यक सामग्री प्रदान की।
आगामी 27 फरवरी को होने वाला यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम क्षेत्र में सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों का सशक्त संदेश देगा।