संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। धर्मनगरी वाराणसी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ भारत के तत्वावधान में आयोजित पंचकोश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण भाव से सेवा कार्य संपन्न किया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू महासंघ भारत के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंह,मीडिया प्रभारी संतोष सिंह,जिला उपाध्यक्ष गौरव उपाध्याय,डॉ. उदय पटेल,महाकाल,श्यामबली पटेल,कमलेश,मिथलेश,अभिमन्यु नाव राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।श्रद्धालुओं की सेवा हेतु फल,मिठाई,चाय एवं फलाहार में आलू की विशेष व्यवस्था की गई थी।चिकित्सा सेवा के लिए डॉक्टरों एवं कार्यकर्ताओं की टीम भी मौके पर तैनात रही,ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा करना ही सच्ची शिवभक्ति है। विश्व हिन्दू महासंघ भारत सदैव समाज सेवा,धार्मिक जागरण और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सेवा व्यवस्था की सराहना करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला।