UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, जौनपुर में 7 नमूने लिए

Updated on: 31 August, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर विभागीय टीम ने 26 अगस्त को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर मिठाई, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के कुल सात नमूने जांच के लिए लिए।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने तेजी बाजार-बदलापुर स्थित कोलकाता स्वीट हाउस से पेड़ा, वाजिदपुर तिराहा स्थित चटोरी रेस्टोरेंट से मंचूरियन और औवार, केराकत स्थित डेयरी यूनिट से पनीर का नमूना लिया।इसके अलावा जलालपुर चौराहा स्थित एक दुकान से डोडा बर्फी तथा कबीरूद्दीनपुर, धर्मापुर स्थित साई डेयरी एवं मिष्ठान भंडार से बूंदी का लड्डू, खोया और छेना के नमूने संग्रहित किए गए।विभाग के अनुसार, सभी नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में यदि खाद्य पदार्थ मानकों के विपरीत पाए जाते हैं तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 और संबंधित विनियमावली-2011 के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने और मिलावट पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विभाग ने प्रवर्तन अभियान जारी रखने की बात कही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News