संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- आज दिनांक 20-02-2024 को पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी की अध्यक्षता में गोमती ज़ोन कार्यालय बाबतपुर में व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण के साथ गोष्ठी की गयी। बैठक के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा हेतु उनकी प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने तथा किसी भी संदिग्ध की तत्काल पुलिस को सुचित करने हेतु अपील की गयी । व्यापारियों द्वारा बाजार में अतिक्रमण सहित अन्य समस्याओं को रखकर निराकरण व रात में बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गयी। पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन महोदय द्वारा व्यापारियों के साथ जोन स्तर पर मासिक गोष्ठी व थाना स्तर पर माह में एक बार गोष्ठी कराने हेतु आश्वासन दिया गया तथा उनकी समस्या व सुझाव को सुनने हेतु व्यापारियों का एक व्हाट्सप ग्रुप बनाने हेतु कहा गया जिसमें पुलिस के अधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे। इस गोष्ठी में पुलिस व व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।