UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शहीदों की समृति के प्रति वर्तमान के स्नेह का प्रकटीकरण है शिलाफलकम : दीपांकर आर्य

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य के निर्देश पर हरहुआ ब्लाक की सभी ग्रामपंचायतो मे शिलाफलकम बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह तथा तकनीकी सहायक हरिश्चंद्र भारती ने ग्रामपंचायत भौमी,सभईपुर,चक्का,करोमा व सरायकाजी मे शिलाफलकम का लेआऊट किया।मौके पर ग्रामप्रधान मधुबनयादव,भगत सिंहयादव तथा देवेंद्र नारायण सिंह भी उपस्थित रहे।आज पश्चिमपुर,राजापुर,मुर्दहा तथा घमहापुर मे भी शिलाफलकम के लिए स्थल का चयन करके लेआऊट का कार्य संपन्न किया गया।बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने बताया कि शिलाफलकम मे पाँच फीट और तीन फीट साइज के लाल ग्रेनाइट का पत्थर पर ग्रामपंचायत के शहीदो के नाम अंकित होंगे।बीडीओ हरहुआ ने यह भी कहा कि शहीदो की स्मृति के प्रति आज की पीढ़ी के स्नेह व सम्मान का प्रकटीकरण है शिलाफलकम।यह शिलापट्ट हमारी संतानो को हमेशा प्रेरणा देगा,राष्ट्र के प्रति प्रेम और निष्ठा की सीख देगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News