UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विश्व हिन्दू महासंघ ने राम जन्मोत्सव पर प्रभु श्रीराम की निकाली भव्य झांकी

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) की जनपद शाखा काशी संभाग के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और प्रभु श्रीराम की भव्य झांकी यात्रा निकाली गई।जिसका नेतृत्व और कार्यक्रम का संयोजन ऊर्जावान जनपद अध्यक्ष चंदन तिवारी और उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया। इस सनातन धर्म यात्रा में प्रभु श्री राम की झांकी और अविनाशी बाबा भोलेनाथ का नृत्य काफी आकर्षक रहा। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, संभाग प्रभारी केशव सिंह, जिला मंत्री सुकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार सिंह, संगठन मंत्री संदीप पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, विनोद सिंह, आद्या सिंह, मनीष सिंह, चंदन जायसवाल के साथ ही क्षेत्रीय सभासद श्री कनौजिया समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग व बच्चे शामिल रहे। इस झांकी यात्रा में श्री हनुमान ध्वजा लेकर नौजवान, युवा बच्चे आगे आगे बैण्ड बाजा के साथ जय श्री राम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।यह सनातन यात्रा श्री हनुमान मंदिर गिलट बाजार तिराहे से होते हुए शिवपुर बाजार, अष्टभुजा मंदिर, शिवपुर थाना, स्टेशन मार्ग से होते हुए लगभग 8 किलोमीटर की परिक्रमा करते हुए पुन: हनुमान मंदिर के पास जूलूस आकर समाप्त हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के आयोजन पर जिला अध्यक्ष चंदन तिवारी एवं उनकी पूरी टीम को लोगों द्वारा बधाई दी गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News