UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दीपावली की रात ज्वेलरी की दुकान से 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी

Updated on: 02 July, 2026

दीपावली की रात ज्वेलरी की दुकान से 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी

मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच किया।

 क्षेत्राधिकारी के मौका मुआयना समेत पुलिस जांच में जुटी

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

 जौनपुर मुंगराबादशाहपुर दीपावली की रात एक ज्वेलर के यहां बड़ी चोरी की घटना ने लोगों के दिलों में भय पैदा कर दिया है। मुंगरा बादशाहपुर नगर के मोहल्ला पकड़ी निवासी भोला सोनी की भोला ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने दीपावली की रात पीछे से सेंध लगाकर करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोना और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा समेत फोरेंसिक टीम भी पहुंचकर मौका मुआयना किया‌ दिवाली की रात भोला ज्वेलर के दुकान के पीछे की तरफ सेंध लगाकर यह चोरी की गई। जिसके चलते सुबह तक किसी को भनक तक नहीं लगी । चोर आलमारी तोड़ कर वेश कीमती जेवरात लेकर चंपत हो गए। दूकान मालिक भोला सोनी ने बताया कि चोरी की जानकारी हमे सुबह तब हुई जब दुकान खोलने पहुंचें। दूकान में बिखरे पड़े सामान को देखकर उनकी चीख निकल गई उनकी चीख-पुकार से आसपास के लोग भी इकट्ठा होने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम भी साथ में है और वे सुराग इकट्ठा कर रहे हैं ताकि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। थाने की पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। दूकान मालिक भोला सोनी ने बताया कि इस चोरी से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। भोला सोनी ने आगे बताया कि करीब बीस लाख रुपए के आभूषण की चोरी हुई है। इस घटना ने आसपास के कारोबारियों को भी सतर्क कर दिया है। दीपावली के जैसे बड़े त्योहार पर ऐसी बड़ी चोरी ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक मुंगरा बादशाहपुर अमरेन्द्र कुमार पांडेय का कहना है कि पीछे से सेंध काटकर चोरी हुई है। इस चोरी के मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी जांच कर चुकी है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News