संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- पहड़िया मण्डी परिसर स्थित 95 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 38 वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को सर्वप्रथम पौधरोपण करने के उपरान्त मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमाण्डेंट राजेश्वर बालापुरकर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कमाण्डेंट राजेश्वर बालापुरकर ने वाहिनी के साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ अपनी बीरता और पेशेवराना अंदाज के लिए जानी जाती है। भारत के सुरक्षा तंत्र में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ का गौरवशाली इतिहास के साथ बल पूरी ताकत से देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मेले में जवानों के मनोरंजन के लिए ग्लास बाल, मटका डंडा, फुटबॉल टायर, बच्चों के लिए जलेबी रेस और महिलाओं के लिए म्यूजिक चेयर आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को कमाण्डेंट की पत्नी अर्चना बालापुरकर के हाथों से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मेले में विभिन्न राज्यों के मशहूर व्यंजनों और पेय पदार्थों को स्टाल लगाकर उपलब्ध कराया गया था।इस अवसर पर मेले में द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, असिस्टेंट कमाण्डेंट अभिषेक सिंह, रंजन सिंह, शिवकुमार दीक्षित, अभिषेक कुमार, निरीक्षक कमलेश कुमार यादव, प्रिंस सिंह, अनिल कुमार यादव, विवेक राय, डीपी सिंह, प्रवीण सिंह, सुनीता सिंह, रिंकू समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।