संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन महोदय व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0148/2023 धारा 457/380/427/411/413 भा0द0वि0 थाना सिगरा व मु0अ0सं0 0051/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना दशाश्वमेध कमि) वाराणसी से सम्बन्धित वांछित शातिर अभियुक्त अंकित उर्फ कोमल सोनकर उर्फ ओमकार पुत्र महादेव सोनकर उर्फ डिंगुर प्रसाद निवासी सेमरा नई मस्जिद पोस्ट कटेसर मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष को मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशन के सामने टैक्सी स्टैण्ड के पास थाना भेलूपुर से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण:-दिनांक 21/06/2023 को आवेदक श्री दिलीप कुमार शेवारामानी पुत्र स्वा() श्री नारायण दास शेवारामानी निवासी मान(0) D 54/158 K-1 सन्त नगर लक्सा जनपद वाराणसी द्वारा सूचित किया गया कि मेरी साड़ी कि दुकान सुविधा साड़ी इण्डिया प्रा०लि० जो कि सिगरा स्टेडियम के सामने स्थित है, जहां दिनांक 20.06.2023 कि रात करीब 03.00 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के पीछे कि दिवार को तोड़कर लिफ्ट के गेट शीशे को तोड़ कर लिफ्ट तार के सहारे नीचे ऊतर कर दरवाजे का तार काटकर दुकान के भूतल में प्रवेश कर कैश काउन्टर को तोड़कर लगभग 5,00,000/-रू0 कैश चोरी करने और चादी का सिक्का, सोने कि गिन्नी एवं करीबन रू0 50,000/- का समान और शिशा, म्यूजिक सिस्टम क्षतिग्रस्त किये जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग दर्ज कराया गया है।अनावरण का विवरण:-अभियोग दर्ज होने के उपरान्त धाना सिगरा पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तो फुटेज में एक व्यक्ति दुकान के पीछे कि दिवार को लोहे के सरिया के से तोड़कर लिफ्ट के गेट शीशे को तोड़ कर लिफ्ट तार के सहारे नीचे ऊतर कर दरवाजे का तार काटकर दुकान के भूतल में प्रवेश कर कैश काउन्टर को तोड़ कर चोरी करना व वहाँ पर मौजूद वस्तुओं को तोडफोड करते हुए दिखाई दे रहा है. जिसका रंगीन फोटो बनवाकर पतारसी सुरागरसी करते हुए सिगरा पुलिस द्वारा लगातार सक्रिय रहते हुए त्रिनेत्र कैमरों व लोकल क्षेत्र में लगे कैमरो की सहायता से अज्ञात अभियुक्त का पीछा करते हुए अभियुक्त के पते को तस्दीक किया गया। तथा आस- पास के लोगों को फुटेज को दिखाकर अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित किया गया । अभियुक्त घटना के उपरान्त घर से फरार चल रहा था जिसकी लगातार दबिश के माध्यम से पतारसी सुरागरसी व सर्विलांस की मदद लेकर आज दिनांक 28.09.2023 को अभियुक्त को मण्डुवाडीह के रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार घटना का सफल अनावरण किया गया।गिरफ्तार / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक श्री राजू सिंह,उ0नि0 प्रभाकर सिंह चौ0प्र0 सोनिया, उ0नि0 सत्यम तिवारी,हेे0का0 सन्तोष यादव सर्विलांस,का0 अजीत कुमार,का0 नागेन्द्र कुमार सिंह,का अनूप कुशवाहा,का0 मृत्युंजय सिंह,अमित यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।