संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.12.2023 को थाना जंसा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर हरसोस अण्डर पास गंजारी स्टेडियम के पास से मु0अ0सं0 247/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित 10000/- रूपये का इनामियां अभियुक्त गोलू पुत्र रामनरेश नि0 ग्राम हरसोस, थाना जंसा वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 राकेश पाल,उ0नि0 अभिषेक कुमार राय, प्र0चौ0 रामेश्वर,का0 568 संजय कुमार, का0 मु0 जुवैद थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।