UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*डीएम पोर्टिको में एक अधिवक्ता द्वारा सांकेतिक धरना व क्रमिक अनशन* 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी- दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह पुत्र उमेश प्रताप सिंह ग्राम व पोस्ट बर्थरा कला थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी का मूल निवासी हूँ प्रार्थी के साथ दिनांक 28/03/2023 को स्थान पुराना आरटीओ जनपद वाराणसी के समीप अंतर्गत थाना सारनाथ में गंभीर / प्राणघातक आपराधिक घटना कारित की गई थी। उक्त घटना अमित सिंह उर्फ टाटा के द्वारा कारित करायी गयी है घटना के संदर्भ में थाना सारनाथ जनपद वाराणसी में अपराध संख्या 134/23 अंतर्गत धारा 147/148/307/120B /506 भारतीय दंड संहिता में पंजीकृत किया गया है उक्त घटना में अमित सिंह उर्फ टाटा के नामजद होने के बाद भी संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ना ही मुकदमे की सही स्थिति से प्रार्थी को अवगत कराया जा रहा है आज दिनांक तक सभी साक्ष्य होने के बावजूद कोई संतोषजनक कार्यवाही सारनाथ पुलिस द्वारा नहीं की गयी।प्रार्थी को पूर्ण आशंका है की थाना सारनाथ में उक्त मुकदमे के विवेचक समेत सम्बन्धित पुलिस कर्मी अभियुक्त के साथ साठगांठ कर पक्षपात पूर्ण कार्यवाही कर रहे हैं कई वरिष्ट पुलिस अधिकारियों द्वारा अमित सिंह उर्फ टाटा को संरक्षण प्राप्त है अमित सिंह उर्फ टाटा व अन्य अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी यदि पुलिस द्वारा 24 घंटे के मध्य नहीं करायी गई तो प्रार्थी द्वारा तय सीमा के बाद सांकेतिक धरना व क्रमिक अनशन प्रारम्भ किया जाएगा।अतः निवेदन है की मुकदमा अपराध संख्या 134/23 में नामित अभियुक्त की गिरफ्तारी 24 घंटे के मध्य करने की कृपा करे अन्यया प्रार्थी सांकेतिक धरना व क्रमिक अनशन प्रारंभ करने को मजबूर होगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News