UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ग्रापए के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल के विचार आज भी प्रासंगिक*

Updated on: 04 July, 2026

 

वारानसी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उप्र. के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 37 वीं पुण्य तिथि सोमवार को जिलाध्यक्ष सीबी तिवारी के नेतृत्व में सोनबरसा स्थित कैम्प कार्यालय पर पत्रकारिता दिवस के रूप में मनायी गयी। उपस्थित पत्रकारों ने संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान "वर्तमान परिवेश में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका व प्रासंगिकता" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। हुआ। विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीबी तिवारी ने कहा कि ग्रापए के संस्थापक स्व.बाबू बालेश्वर लाल जी के विचार पत्रकारों के लिए आज भी प्रासंगिक हैं हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

ग्रापए के जिला उपाध्यक्ष व सदर तहसील अध्यक्ष देवमणि त्रिपाठी ने कहा कि बाबू बालेश्वर जी का पूरा जीवन ग्रामीण पत्रकारों व उनकी पत्रकारिता को समर्पित रहा। ग्रामीण अंचल एवं शहर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने में उनका अमूल्य योगदान रहा जिसे वर्षों तक याद किया जाता रहेगा। तहसील उपाध्यक्ष विजय शंकर चौबे ने बताया कि बाबू बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र को बहुत विस्तृत बना दिया था।उनके द्वारा ग्रापए का लगाया गया पौधा एक वटवृक्ष का स्वरूप ले चुका है जिसके फलस्वरूप प्रदेश के सभी 75 जनपदों में व अन्य राज्यों में ग्रापए की कीर्ति पताका फहरा रही है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह,विजय शंकर चौबे,सुधीर मिश्रा,राहुल सेठ,महेश यादव,विश्वनाथ प्रताप सिंह,देवेंद्र सिंह,अंकित श्रीवास्तव,बबलू पटेल आदि पत्र ग। कार उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News