UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जिला विकास कार्यालय के राजेश कुमार सिंह की लेखाधिकारी पद पर हुई पदोन्नति

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --उत्तर प्रदेश शासन के आदेश दिनांक13 मई 2025 द्वारा राजेश कुमार सिंह सहायक लेखा अधिकारी जिला विकास कार्यालय वाराणसी की पदोन्नति उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा समूह ख कोषाधिकारी/लेखाधिकारी के पद पर योगदान ग्रहण करने की तिथि से किया गया है। पदोन्नति अधिकारियों की तैनाती आदेश पृथक रूप से जारी किया जाएगा। राजेश कुमार सिंह के पास ग्राम्य विकास विभाग( जिला विकास, डीआरडीए, एनआरएलएम, मनरेगा कार्यालय) के साथ-साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी, जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी, अपर निदेशक पेंशन वाराणसी के कार्यालय सहायक लेखा अधिकारी का भी अतिरिक्त चार्ज है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News