UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जमीनी विवाद में दबंग ने महिलाओं को बेरहमी से पीटा, विडिओ हुआ वायरल

Updated on: 02 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर मीरगंज थाना क्षेत्र में पड़ोसी की जमीन कब्जा कर रहे दबंग युवक ने विरोध कर रही महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी।पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।मामला रामगढ़ गोगावल गांव का है।बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह आरोपी युवक पड़ोसी की जमीन को हथियाने का प्रयास कर रहा था।जिसे रोकने गईं सास बहू और उसकी नातिन को पीट कर घायल कर दिया।सूचना मिलने पर पहुंची मीरगंज पुलिस घायलों को उपचार के लिए मछलीशहर भेजते हुए आरोपी संदीप दूबे पुत्र हौशिला प्रसाद निवासी गोगावल _रामगढ़ मीरगंज पर मुकदमा दर्ज कर उसे खोजने में लगी हुई है पीड़िता रामगढ़ गोगावल गाँव निवासी रीता देबी के अनुसार उसके पड़ोसी उसकी आराजी को कब्जा कर रहे थे। मंगलवार को दबंग पड़ोसियों द्वारा विवादित जमीन में निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। जिसे रोकने गई महिला रीता देबी उसकी बेटी और सास को मार कर अधमरा कर दिया गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए घायल महिलाओं को उपचार के लिए मछलीशहर ले गई इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद कुमार अंचल ने कहा कि आवश्यक जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News