संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में डीसीपी काशी गौरव वंशवाल, एडीसीपी काशी नीतू कादयान के निर्देशन में, एसीपी चेतगंज गौरव कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कई मुकदमे में वांछित व फरार अभियुक्त लालजी तिवारी पुत्र काशी नाथ तिवारी निवासी ग्राम लिली पोस्ट सबार थाना सबार जिला कैमूर बिहार को अमर उजाला तिराहा संस्कृत विश्वविद्यालय गेट के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 74,75,76,78,79 व 351(3)बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज दिलीप मिश्रा, उ0नि0 अभिषेक त्रिपाठी, म0उ0नि0प्र0 आदर्शिका, हे0का0 मनोज कुमार व अमरजीत शामिल रहे