संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/ लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 453/ 23 धारा 379,411 भादवि थाना चोलापुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. राहुल पटेल पुत्र वंशनारायण पटेल निवासी ग्राम भिखारीपुर बीएलडब्ल्यू थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी व 2. रोहित पटेल पुत्र दयाराम पटेल निवासी भिखारीपुर बीएलडब्ल्यू थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी को आज दिनांक 22.10.2023 को समय करीब 07.30 बजे आयर नहर थाना चोलापुर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 03 अदद सोलर लाइट की बैट्री को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।