UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*फूलपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पाँच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 16-05-2023 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मंगारी दल्लीपुर रोड पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार व XUV-300 में सवार 05 अभियुक्तगण रामरतन सिंह उर्फ पप्पू सिंह, रोशन सिंह, रिशि कुमार यादव, राजवीर सिंह तथा राहुल यादव को गिरफ्तार कर कब्जे से क्रमशः 02 अदद जिन्दा कारतूस 9mm, 01 अदद मैग्जीन व 02 अदद जिन्दा कारतूस 9mm, 01 अदद जिन्दा कारतूस 9mm, 01 अदद पिस्टल 9mm व 01 अदद मैग्जीन व 02 अदद जिन्दा कारतूस 9mm तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस 9mm बरामद किया गया। साथ ही स्विफ्ट डिजायर कार (वाहन संO UP32 KE 7980) व XUV-300 (वाहन सं0 UP62BR9666 ) को धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज़ करते हुए थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अजय कुमार यादव,उ0नि० अखिलेश कुमार,उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार,हे0का0 अनूप राय,हे0का0 विपिन सिंह,हे0का0 रमेश यादव थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News