UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*छित्तमपुर अमृत सरोवर पर ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्राम विकास अधिकारी के नेतृत्व में संविधान दिवस समारोह संपन्न*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- विकास खंड चोलापुर क्षेत्र के छित्तमपुर अमृत सरोवर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह रोजगार सेवक शिवशंकर यादव ग्राम विकास अधिकारी ईश दत्त पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ भारतीय संविधान दिवस समारोह कार्यक्रम संपन्न कराया गया संविधान दिवस की उपलक्ष्य में सभी ग्रामीणों से संकल्प लिया गया कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय विचार अभियक्ति विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए छढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1948 ई (मिति मार्ग शीष शुक्ल सप्तमी सवंत दो हजार छह विक्रमी) को एतट द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनिमित और आत्मा अर्पित करते हैं वहीं ग्राम विकास अधिकारी ईश दत्त पाण्डेय ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन काफी खास है। आज ही के दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाया था। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में हमारा संविधान बना जिसके बाद इसे आज तक सर्वोपरि माना जाता है। इस बात को आज 75 साल हो गए हैं। जिसमें देश में आज संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यही इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह रोजगार सेवक शिवशंकर यादव ग्राम विकास अधिकारी ईश दत्त पाण्डेय आदि सम्मानित ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News