संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र में दिव्यांग बेरोजगारों को रोजगार दिलाने हेतु दिनांक 07.08.26 शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट वाराणसी परिसर में दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3 से 10 अगस्त 2026 के अंतर्गत कौशल विकास मिशन, सेवायोजन विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उद्योग विभाग, राजकीय आईटीआई वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य राज्य सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश डा.उत्तम ओझा उपस्थित रहे।मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. उत्तम ओझा ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि दिव्यांगजन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हर सरकारी विभाग में अनुवादक की नियुक्ति करने हेतु तथा इण्डिगो एयरलाइंस में भी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को भर्ती करने का प्रयास किया जाएगा। सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन अभ्यर्थियों हेतु सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों में कई लाभकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है।मेला प्रभारी दीप सिंह ने मेरे में प्रतिभाग करने वाले कंपनियों का परिचय कराया तथा कहा कि दिव्यांगता को हमारी सरकार ने चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए रोजगार से जोड़ने हेतु प्रतिबद्ध है। जिला दिव्यांगजन सशक्ति करण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिव्यांगों को लाभ उठाने का अनुरोध किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण मेले में प्रतिभाग करने वाले कम्पनियों में प्रमुख रूप से सागररत्ना, एचडीएफसी बैंक, फ्लिपकार्ट और सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा 32 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर तथा 20 इच्छुक अभ्यर्थियों को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं एक इच्छुक अभ्यर्थी को उद्योग विभाग द्वारा रोजगार से जोड़े जाने हेतु विभिन्न योजनाओं में पंजीकृत किया गया।इस दिव्यांगजन रोजगार मेले में कुल 77 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।जिसमें से 53 अभ्यर्थियों को जाब आफर मिला।दिव्यांगजन रोजगार मेले में मुख्य रूप से दीप सिंह रोजगार मेला प्रभारी, विजय जायसवाल, अभिषेक सिंह प्रबंधक कौशल विकास मिशन आदि उपस्थित रहे।