UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*उदयपुर में मंत्री अनिल राजभर ने दलित बस्ती में किया जनसंपर्क*।

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *हरहुआ।* हरहुआ विकासखंड के उदयपुर ग्राम पंचायत में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अनुसूचित बस्ती में श्रम एवं सेवा योजना,समन्वय विभाग कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर धरकार बस्ती में जनसंपर्क किया। लोगों की समस्या सुनते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर समाज के लोगों ने हाथ से बना गुलदस्ता कैबिनेट मंत्री को भेंट किया। उदयपुर ग्राम प्रधान सूद्धू ने स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश राजभर मंडल महामंत्री राजेश राजभर, शिवकुमार चौबे सेक्टर संयोजक ,श्याम बहादुर राजभर बूथ अध्यक्ष, सनी प्रजापति, धर्मेंद्र राजभर ,सतीश राजभर क्षेत्र पंचायत सदस्य राम जी, मनोज मिश्रा ,सुनील मिश्रा, महेंद्र तिवारी ,लक्ष्मी प्रधान, मनीष चौबे सूरज बेनबंशी ,महेंद्र धरकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री प्रिंस चौबे ने किया।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News