UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान,सेवा योगदान को किया गया नमन

Updated on: 31 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। नदेसर स्थित पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 40 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके दीर्घकालीन सेवाकाल एवं योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पद्मनाथ त्रिवेदी,श्रीमती अंजनी मौर्य,प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण संगठन तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव उपस्थित रहे।संगठन के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि समारोह का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समर्पण और सेवाओं को सम्मान देना है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में विपिन श्रीवास्तव,हितेंद्र नारायण भट्टाचार्य,सत्येंद्र कुमार सिंह,राम बदन यादव,बाबूलाल मौर्या,विजय कुमार श्रीवास्तव,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार कनौजिया,जिलाध्यक्ष राजकुमार,जिला मंत्री अरविंद कुमार भारती,जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल शर्मा,जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार,जिला संगठन मंत्री चंद्रशेखर भारतीय,प्रदेश संयुक्त मंत्री रवि शंकर,प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार सहित मनिका प्रसाद,चंद्रशेखर सिंह,माता प्रसाद, शमशेर अली आदि मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News