संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गहनी,आयर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालयीय वेटलिफ्टिंग (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन शीएट कॉलेज के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने किया lप्रतियोगिता में आब्जर्वर के रूप में डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह रहे।डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और डॉ. दिनेश कुमार सिंह और डॉ. दिवाकर सिंह यादव सिलेक्टर रहे।पुरस्कार वितरण समारोह में संस्था के निदेशक और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि खेल हमें केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत ही नहीं बनाते हैं बल्कि खेलों के माध्यम से हम जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का सामना करने योग्य बनते हैं,हमें खेल को केवल हार और जीत के नजरिए से नहीं देखना चाहिए।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर किया।वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के महिला और पुरूष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कियाl प्रतियोगिता में सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गहनी आयर वाराणसी की टीम महिला और पुरूष दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान पर रहीl महिला और पुरूष दोनों ही वर्गों में लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज मुगलसराय की टीम दूसरे स्थान पर रही।विभिन्न भार वर्गों में बृजेश यादव,गजेंद्र कुमार,आशुतोष यादव,स्वयं यादव,अमन पाल,वीरेंद्र,अभिमन्यु शुक्ला, अभिषेक कुमार,गौरव,हिमांशु,कंचना यादव, नीलम पटेल, कुमकुम यादव,शगुन राय,ज्योति यादव,सोनम,सृष्टि यादव,ज्योति यादव,संध्या राय आदि खिलाड़ियों को महाविद्यालय के निदेशक और प्राचार्य ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर डॉ. आकाशदीप सिंह,डॉ. दीपक ठाकुर,मनोज यादव,चंद्रशेखर सिंह,डॉ. दिनेश चंद्र अरोड़ा,डॉ. अरविंद आर्या,डॉ. सुजीत कुमार सिंह,डॉ. दिग्विजय नारायण वर्मा, मनीष कुमार सिंह,डॉ. सुभाष सिंह यादव,शरद सिंह,मनीष श्रीवास्तव उपस्थित रहेl कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरभि श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संतोष कुमार सिंह ने किया l