UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अंतर-जनपदीय गैंग के 01 शातिर लुटेरे चितईपुर पुलिस के शिकंजे में, कब्जे से लुट में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, लुटी गयी पीली धातु के गहने व 150 ग्राम नशीला पाउडर बरामद*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-काशी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन- काशी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व थानाध्यक्ष महोदय के पर्यवेक्षण में उ0नि0 अजय कुमार यादव चौकी प्रभारी चितईपुर कमि० वाराणसी पुलिस बल के साथ देखभाल चौकी क्षेत्र व रात्रि ग्रस्त हेतु गौतम नगर मोड़ पर थे तभी मुखबिर खास व विकसित सूत्रों से ज्ञात हुआ कि थाने पर पंजीकृत मुकदमें से संबंधित लुटेरों के मिलने की संभावना है इस पर उ0नि0 उपरोक्त पता रसी सुराग रसी करते हुए अखरी बाई पास पर आया जहां पर चौकी प्रभारी उ0नि0 श्री सुनील कुमार मय हमराह थाना रोहनिया कमि० वाराणसी गश्त चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन पतारसी सुरागरसी अभियुक्तगण में अखरी बाईपास से आर्यन स्कूल के पास से एक नफर अभियुक्त सतवीर S/O राजकरन बावरियाँ निवासी अहमदगण थाना झीझान जनपद शामली उ०प्र० उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तारी किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरण - पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया कि मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नं0 UP66Z1138) को मैं और मेरे साथी ने मिलकर गोपीगंज भदोही से मो०साइकिल को चुराया था इस चोरी की गई मोटरसाइकिल से हम तीनों लोगों ने मिलकर कर्मनवीर चितईपुर, औड़े रोहनिया, और कपसेठी में महिलाओं से उनके पहने हुए सोने की चेन को छीन कर भाग गए थे। मेरे हिस्से में लूटी गई सोने की चेन जिसमें कर्मनवीर और कपसेठी से लूट का है इस सममे जो पतला चैन का टुकड़ा है कपसेठी से लूटे थे तथा मोटे चैन का टुकड़ा कर्मनवीर चितईपुर लूट का है। तथा पहने गए लोअर पैंट की बाये जेब से रुपया 500 (पाच सौ० रुपये) का चार नोट तथा दो० सौ (200/00) एक नोट तथा रुपये 20 का एक नोट कुल 2220 ( बाइस सौ बीस रुपया ) तथा एक प्लास्टिक के थैले में कागज में लपेटा हुआ पाउडर बरामद है जिसके बारे में पूछने पर बताया कि हम तीनो लोगो ने मिलकर औड़े से महिला के गले की चेन को लूटा था उसमे मुझको कुल रु० पांच हजार मेरे हिस्से का देकर चैन सोने की बेचने के लिए शामली अपने घर चले गए है बरामद सुदा पाउडर के बारे में मे पूछने पर बताया कि यह नशीला पाउडर है जिसका इस्तेमाल में लोगों के खाने-पीने की सामग्री में मिलाकर उनके सामानो व रूपयो को लूट लेता हूं। इसके साथ शामिल अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News