UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जगद्‌गुरू श्रीवल्लभाचार्य प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर श्रीम‌द्भागवत कथा एवं श्री शुद्धाद्वैत जप-यज्ञ समिति, वाराणसी का 73वाँ वार्षिक अधिवेशन ||

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी :- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शुद्धाद्वैत जप-यज्ञ समिति, वाराणसी के मंगल तत्वावधान में अखण्ड भूमंडलाचार्य जगद्‌गुरू महाप्रभु श्रीवल्लभाचार्य जी का प्राकट्य महोत्सव तथा उसके अन्तर्गत श्री शुद्धाद्वैत जप-यज्ञ समिति, वाराणसी का 73 वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन सुनिश्चित है इस मांगलिक अनुष्ठान के प्रारम्भ में श्रीवल्लभ महाप्रभु जी का श्रीकृष्ण भवन,चौखम्भा वाराणसी में समिति के अध्यक्ष गोस्वामी श्री कल्याण राय की अध्यक्षता में विक्रम संवत 2081 चैत्र शुक्ल-1 दिनांक 9अप्रैल 2024 से कार्यक्रम प्रारम्भ किये गये है जो 6 मई तक प्रभुकृ‌पा से सम्पन्न होंगे इस अवधि में श्रीप्रभून के अनेक दिव्य मनोरथ एवं विद्वानों के प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समायोजित किये गये है | विशेष रूप से प्रसन्नता के साथ अवगत कराना है कि वैशाखकृष्ण-3 शनिवार 27 अप्रैल 2024 से 3 मई तक 108 श्रीम‌द्भागवत कथा का आयोजन किया गया है | उक्त अवधि में श्रीम‌द्भगवत का मूल पाठ प्रातः दस बजे से एवं सायंकाल चार बजे से गीता भवन चौखम्भा वाराणसी में पं आदित्य शास्त्री बुरहानपुर (म.प्र) के मुखारबिन्द से श्रीमदभागवत के सप्त दिवसीय कथामृत का अलौकिक लाभ प्राप्त होगा | चार मई 2024 को महाप्रभु जी के मुख्य प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर अपराहण चार बजे जतनवर स्थित श्री महाप्रभुजी की बैठक से श्री महाप्रभु जी की शोभायात्रा निकलेगी जो भैरोनाथ, गोलघर, सोराकुंआ के मार्ग से होती हुयी चौखम्भा स्थित श्री मदनमोहन प्रभु की हवेली, श्री बल्लभ गीता श्रीकृष्ण भवन पहुंचेगी तदनन्तर सायंकाल छह बजे से आचार्यो तथा विद्वानों के प्रवचन,बधाई कीर्तन एवं अन्य कार्यक्रम समाविष्ट किये गये है | 5 मई 2024 को प्रातः आठ बजे से गीता स्वाध्याय एवं सायं छह बजे से समिति का वार्षिक वार्षिकोत्सव, श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इण्टर कालेज तथा श्री बल्लभ शिक्षा संस्थान की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ 6 मई से प्राकट्य महोत्सव के अन्तर्गत संचालित हो रहे कार्यक्रम का समापन सांगीतिक संध्या के साथ सम्पन्न होगा ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News