UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ अभियुक्त मुकेश राजभर को गिरफ्तार किया गया

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत रात्रि गश्त के दौरान ग्राम भानपुर प्राथमिक विद्यालय के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ अभियुक्त मुकेश राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर निवासी ग्राम भानपुर, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 21 वर्ष को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 165/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त मुकेश राजभर ने बताया कि वह शौकिया तौर पर अवैध तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस को देखकर उसने तमंचे को झाड़ियों में छिपाने का प्रयास किया, किंतु उसी दौरान पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि यह उसकी गलती थी और भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं करेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News