UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सोना सस्ता दिलाने का झांसा, फिर पुलिस का डर दिखाकर लूटते थे रुपये; 3 लाख के साथ गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Updated on: 01 September, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। जलालपुर पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लूट की एक घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से लूट के तीन लाख रुपये, एक फॉर्च्यूनर वाहन और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को शकरमंडी निवासी आकाश सेठ ने जलालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने मारपीट कर उनसे तीन लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।डिजिटल कैलेंडर चुनें पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बतायास कि वे लोगों को कस्टम से चोरी किया हुआ सोना बताकर सस्ते दाम पर बेचने का लालच देते थे। जब ग्राहक रुपये लेकर सोना खरीदने पहुंचता था, तो उसे पुलिस का भय दिखाकर रुपये छीन लिए जाते थे और धमकाकर भगा दिया जाता था पुलिस ने इस मामले में अजय सिंह उर्फ पिंटू निवासी इजरी, शुभम सिंह निवासी इजरी और इंद्रजीत सरोज निवासी निहालापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अजय सिंह के खिलाफ जौनपुर और वाराणसी के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, धमकी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं कार्रवाई थाना जलालपुर, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने दी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News