एसआइआर पुनरीक्षण कार्य में लगे सुपर वाइजर बीएलओ से भी किया संवाद : जिलाधिकारी सह ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर रामपुर जिले के दक्षिणांचल में स्थित दुरगामी क्षेत्र गोरापट्टी कंम्पोजिट विद्यालय में शीतलहर को देखते हुए जिलाप्रशासन ने बनवासी समूहों के लिए कंम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणा से दूरगामी गोरापट्टी क्षेत्र में कम्बल बांटने के लिए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र के आने की इस सराहनीय कार्य को क्षेत्र के लोगों ने खूब प्रशंसा की। बनवासी समूह को कम्बल कार्यक्रम में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने जरूरतमंद बनवासी परिवारों को कंबल वितरित किए। फल और लंच पैकेट भी दिए जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने सरकार द्वारा चलाए जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद असहाय योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का आदेश है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी जन कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाई जाए, यह उनकी प्राथमिकताओं में से एक है इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार, रामपुर खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, बरसठी खण्ड विकास अधिकारी वर्षा बंग्ग एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार नितिश पाठक सहित क्षेत्र के प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने कंम्बल पाकर प्रसन्नता जताई।