संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खोचवा (रूपापुर) गांव का बड़े पैमाने पर हो रहे खेत खलियान में खुले आसमान के नीचे जुआ का एक वीडियो शुक्रवार को सुबह से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।इस बाबत जुआ से जुड़ा वीडियो वायरल के बारे में एसीपी (राजातालाब) अजय श्रीवास्तव से बात किया गया तो उन्होंने कहां की वीडियो की जानकारी हुई है पता करवाया जा रहा है वही मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जानकारी नही है पता करवाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खोचवा (रूपापुर) गांव के खेत खलिहान ताल में कई महीनों से बड़े पैमाने पर लाखों का जुआ होता है जहां क्षेत्रो से कई जिलों बड़े जुआड़ी बड़े गाड़ियों से आते है और दूर गाड़ी खड़ी कर के बाइक से जाते और बड़े पैमाने पर जुआ खेलते है।वही सूत्रों का माने तो क्षेत्र का हलका दरोगा बड़ी रकम लेकर जुआ का बड़ा कारोबार चला रहा है।ग्रामीणों द्वारा इसकी कई बार शिकायत किया गया लेकिन पैसे लेने की वजह से पुलिस कोई कार्रवाई नही करती है।जुआ के सट्टे में फसकर कई व्यापारी लालच में फंसकर अपनी किस्मत आजमाते है।बाद में इसमें फंसकर अपना सबकुछ गवां बैठते है।वही फोन के माध्यम से सट्टा लगाने वाले एजेंट के माध्यम से पैसे का लेन-देन किया जाता है।जिससे क्षेत्र में इसका कारोबार बड़े पैमाने पर फैल चुका है।वही सट्टा में युवाओं का मन लग गया और बड़े पैमाने पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों ने नवयुवक पैसा लगाते है अगर हार जाते है क्षेत्र में अपराध कर पैसा जुटाने में लगे रहते है।