संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर- विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर चोलापुर विकास खण्ड के खेतिहर, दिहाड़ी और मनरेगा मजदूरों ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, जो इस प्रकार है विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर हम चोलापुर विकास खंड के गांव के खेतिहर, दिहाड़ी व मनरेगा मजदूर केंद्रीय श्रम मंत्री के समक्ष एक मांग पत्र आपके माध्यम से प्रस्तुत करते हैं और इसे वहाँ तक पहुंचाने का निवेदन करते हैं। 1. मनरेगा अधिनियम के तहत प्रत्येक जॉब कार्ड धारक को 100 दिन काम के गारंटी को सुनिश्चित किया जाए। 2. काम का आवेदन ग्राम स्तर पर स्वीकृत कर रिसीविंग देने की व्यवस्था हो। 3. मास्टर रोल निकालने के बाद ही काम कराया जाए। 4. काम और मजदूरी भुगतान अधिनियम के अनुसार 14 दिन के अंदर सुनिश्चित हो। 5. जॉब कॉर्ड धारक को कर्मचारी राज्य भविष्य निधि और ESIC की सुविधा मिले। 6. रसोई गैस की कीमत 50% कम पर मिले। 7. प्रतिदिन की मजदूरी 800/- सुनिश्चित की जाए। 8. क्षेत्र में कल-कारखाने, कुटीर और घरेलू उद्योग लगाए जाएं जिससे स्थाई रोजगार मिले। 9. कौशल विकास प्रशिक्षण सभी आयु वर्ग के लिये हो, स्वरोजगार के लिये ऋण ब्याज मुक्त और आसानी से उपलब्ध हो। 10. मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मजदूरों को सम्मानित करने के लिये पुरस्कार घोषित किया जाए।