संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर आज बृहस्पतिवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम में कुल 76 गर्भवती महिलाओं की जॉच की गयी। 8 गर्भवती हाईरिस्क(उच्च जोखिम)में पायी गयी। 02 गर्भवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ डॉ0 संतोष कुमार ने बताया कि शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से हर महिने की 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें बीपी, शुगर, एचआईवी,हीमोग्लोबिनआदि जांच की जाती है और मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराया जाता है।।
डॉ. नन्दआसरे और डॉ0 मनु चतुर्वेदी , स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता ,अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव, बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स अंजना सिंह ,संजू कुमारी ,रोजमेरी बोथा फार्मासिस्ट विद्या प्रकाश दुबे , फार्मासिस्ट राकेश कुमार ,सुपरवाइजर माखन शर्मा ,मनीष कुमार गुप्ता, संदीप कुमार भारती ,संतोष कुमार ,राकेश कुमार, ार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह, एएनएम सुचिता सिंह, इंद्रकला, भानुमति, सीमा यादव, भानुमति , शशि कला ,रागिनी, ममता कुमारी, ममता देवी ,राजकुमारी, किरन लता, समस्त आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ता शामिल रहे।