संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
रामेश्वर,वाराणसी। रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मण्डल के कर्दमेश्वर मन्दिर प्रांगण व शूलटकेश्वर मण्डल के शूलटकेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में मा. प्रधानमंत्री जी के आगमन पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी मा0 हंशराज विश्वकर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुमार सिद्धार्थ,पार्षद प्रतिनिधि गोपाल जी पटेल,मिथिलेश सिंह,बिहारी पटेल,रमेश विश्वकर्मा,संजय मिश्रा,अनिल सिंह,मण्डल अध्यक्ष राममिलन मौर्या,वीरू सिंह,गोबिंद गुप्ता,कमलेश प्रजापति,प्रदीप जयसवाल,अनिल पाल,अमित सिंह सहित झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया।रोहनिया विधानसभा के काशी विद्यापीठ ब्लॉक के खनांव गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों को आवास,घरौनी,आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र वितरण किया।साथ मे मण्डल अध्यक्ष मिलन मौर्य,जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा गोविंद गुप्ता अनिल पांडेय ग्राम प्रधान पारस नाथ यादव महेंद्र राजभर राजू वर्मा मौजूद रहे।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में सांसद रोजगार मेला काशी-2023 के समापन के कार्यक्रम में रोजगार मेला में युवाओं को नियुक्ति प्रमाण वितरण उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर,मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह,अन्य अधिकारी लोग मौजूद रहे।