पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को हृदय नारायण शिवमंगल एकेडमी विद्यालय, धनुहाँ, रामपुर (जौनपुर) में विजयदशमी उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ हुआ, जिसके उपरांत स्वयंसेवकों ने अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत होकर नगर में पथ संचलन किया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख संतोष जी, जिला प्रचारक राजेंद्र जी, तथा जिला सह शारीरिक प्रमुख विवेक जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ गुलाब पाठक, आद्याप्रसाद गिरी, विजय शंकर पांडेय, श्यामधर मिश्रा, प्रधान रमेश दुबे, अशोक दुबे, कृष्णकान्त मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, दीपक तिवारी, योगेश त्रिपाठी, अमन सिंह तथा आशुतोष दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार अपने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ